उदवंत नगर प्रखंड के गजराजगंज ओपी क्षेत्र अंतर्गत छोटकी सासाराम गांव स्थित सरसों के खेत में पालतू कुत्ता काटने के विवाद में बदमाशों के द्वारा एक मासूम बच्चा को पीट-पीटकर जख्मी कर दिया गया। इसके बाद परिजनों के द्वारा इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर की देखरेख में जख्मी मासूम बच्चा का इलाज किया गया है। पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।