गोपालगंज: कलेक्ट्रेट परिसर में एसपी अवधेश दीक्षित ने लगाया जनता दरबार, सुनी लोगों की फरियाद और दिया निपटारे का भरोसा
समाहरणालय परिसर में बुधवार को एसपी अवधेश दीक्षित ने जनता दरबार लगाकर लोगों की फरियाद सुनी। इस दौरान एसपी अवधेश दीक्षित ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से आए एक दर्जन लोगों की फरियाद सुनी। साथ ही संबंधित थाना प्रभारी को कार्रवाई करने का निर्देश भी एसपी की तरफ से दिया गया।