आरा: एक और अमृत भारत ट्रेन का आरा स्टेशन पर होगा ठहराव, पीर भोजपुर वासियों के लिए बड़ी खबर
Arrah, Bhojpur | Feb 17, 2026 भोजपुर सहित आसपास के जिलों के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है.23 फरवरी से पनवेल और अलीपुरद्वार के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शुरू होने जा रहा है. इस ट्रेन का महत्वपूर्ण ठहराव अब आरा जंक्शन पर भी तय कर दिया गया है, जिससे इलाके के लाखों यात्रियों को सीधे पश्चिम भारत और पूर्वोत्तर भारत की कनेक्टिविटी मिल जाएगी.