मिर्ज़ापुर: जिले में गंगा का जलस्तर फिर बढ़ने लगा, 10 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ाव जारी, 75 मीटर के पार पहुंचा
जिले में गंगा के बाढ़ का एक बार फिर खतरा उत्पन्न हो गया है। 10 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गंगा बढ़ रही हैं। वर्तमान में गंगा का जलस्तर 75 मीटर के पार पहुंच गया है। जिले में खतरे का निशान 77.724 मीटर दर्ज है। गंगा के तटवर्ती इलाकों के ग्रामीण बाढ़ को देखते हुए सहमे हुए हैं।