अजयगढ़: गड़रपुर में घर से कॉलेज के लिए निकली नवविवाहिता की हुई मौत
Ajaigarh, Panna | Jun 21, 2024 भवानीदीन ने बताया कि 20 जून को प्रभा अपने मायके से पन्ना कॉलेज जाने के लिए निकली जिसके बाद फोन करने पर उसने दिन भर फोन नहीं उठाया रात में 8 बजे फिर फोन करने पर लखन साहू ने फोन उठाया, प्रभा के बारे में पूछने पर बताया कि वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती है । जब मैं वहां पहुंचा तो लखन साहू नहीं मिला बेटी की हालत गंभीर थी जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई ।