गुमला: गुमला में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बाल विवाह मुक्त जिला बनाने का संकल्प लिया गया
Gumla, Gumla | Mar 9, 2026 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्थान गुमला एवं जस्ट राइट्स के संयुक्त तत्वाधान में गुमला के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाल विवाह मुक्त जिला बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह के दुष्परिणामों और इसके रोकथाम को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।