चान्हो प्रखण्ड के पंडरी NH39 में गुरुवार दोपहर दो बजे के आसपास एक बिजली के खंभे में अचानक आग लग गई, जिससे कुछ दिन पहले ही लगाए गए नए बिजली तार और बॉक्स पूरी तरह जलकर राख हो गए। इस घटना में अन्य तारें भी जल गईं, जिसके कारण कई घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। गौरतलब है कि पिछले करीब एक महीने से गांव में बिजली की तार और उपकरण बदले जा रहे थे, लेकिन उनकी...