फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 की टीम ने वाहन चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर फरीदाबाद से गिरफ्तार किया था। आरोपी ने 24 फरवरी को डबुआ पाली रोड से एक ट्रक चोरी किया था। उस वारदात में चार आरोपी शामिल थे। आरोपियों ने यह ट्रक 4 लाख रुपए में बेच दिया जिनमें प्रत्येक व्यक्ति कैसे एक 1 लाख आए। आरोपी को अदालत में पेश करके छः दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया l