नरसिंहपुर: जिला अस्पताल में फैली गंदगी, नई ग्लोबल गार्ड कम्पनी बेखबर
मुख्यालय के जिला अस्पताल में इन दिनों गंदगी का आलम पसरा हैं। और यह गंदगी दुर्घटनाओं को न्यौता दे रही हैं।जी हां कहने के लिए ग्लोबल गार्ड कंपनी ने अप्रैल माह से अपना कार्यभार सम्हाल लिया हैं लेकिन ना तो जिला अस्पताल में स्वक्षता हैं और ना ही कचड़ा उठ पा रहा हैं जबकि ज़िला अस्पताल के कचड़ा परिसर के एक साइड आक्सीजन प्लांट और दूसरी तरफ बिजली पावर हाउस हैं।