हिलसा: हिलसा अनुमंडल पदाधिकारी के आदेश पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा नए सदस्यों का सर्टिफिकेट वितरण हिलसा में किया गया
Hilsa, Nalanda | Jun 23, 2024 भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी उप जिला शाखा हिलसा के उपाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार उर्फ आलोक ने बताया कि हिलसा के अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण कुमार के आदेश पर सत्र 2023-24 में सोसाइटी का जो भी सदस्य बने हैं उनका सर्टिफिकेट भारत के प्रधान कार्यालय दिल्ली से बनकर आ गया है। जिसका नए सदस्यों का सर्टिफिकेट का वितरण रविवार से शुरू कर दिया गया है।