डुंडा: मनेरा स्टेडियम में विधायक सुरेश चौहान ने 60 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर जिला स्तरीय खेल महाकुंभ का किया शुभारंभ
रविवार को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर मनेरा स्टेडियम में जिला स्तरीय खेल महाकुंभ का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हुआ। विधायक सुरेश चौहान ने जनपद के विभिन्न ब्लॉकों से आए खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया। साथ ही 60 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर खेल महाकुंभ का विधिवत शुभारंभ किया। विधायक चौहान ने सभी खिलाडियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी