हिलसा: हिलसा सूर्य मंदिर में छठ पूजा पर 101 व्रतियों को पूजन सामग्री का वितरण, कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
Hilsa, Nalanda | Nov 6, 2024 लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर खरना के दिन हिलसा सूर्यमंदिर परिसर में छठ व्रतियों के बीच छठ पूजन सामग्री का वितरण किया गया। पूजन सामग्री के रूप में सूप, नारियल, गन्ना, अनारस, सेब, संतरा, अगरबत्ती का वितरण किया गया। इस वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ हिलसा प्रखंड के मुखिया मुकेश पासवान, मुखिया प्रतिनिधि तरुण रजक ने संयुक्त रूप से लाल फीता काटकर किया।