ब्यौहारी थाना क्षेत्र के गोदावल में जीजा-साले के विवाद में घर के बाहर खड़ी बाइक में आग लगा दी गई। बुधवार तड़के चार बजे हुई घटना में बाइक जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाई। पीड़ित मोनू कुमार सोनी की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।