बेनीपुर: भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को बेनीपुर में नगर अध्यक्ष चुनचुन आजाद की अध्यक्षता में हुई
बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 21 अगस्त को भारत बंद कार्यक्रम को बेनीपुर क्षेत्र में सफल बनाने का निर्णय लिया गया। नगर अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ता एवं आमजन से अपील किया है कि सभी लोग अपने-अपने जगह पर से ही भारत बंद को पूरी तरह समर्थन दे, ताकि आरक्षण में किसी तरह से छेड़छाड़ नहीं हो सके। बैठक में अंजय कुमार पासवान, शिवशंकर पासवान, विक्रम पासवान, सन्नी पासवान,