वाराणसी में ₹2 लाख किलो की कीमत के आम का उत्पादन, सुरक्षा के लिए दो पहरेदार भाले के साथ मुस्तैद, CCTV से निगरानी
वाराणसी के चोलापुर में शैलेंद्र कुमार रघुवंशी द्वारा मियाजाकी आम का उत्पादन किया जा रहा है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत 2 लाख रुपए के ऊपर बताई जा रही है। आम का मौसम होने के कारण मियाजाकी आम के पेड़ में फल आने लगें है। आम की कीमत जानने के बाद आसपास के गांव के लोग भी देखने पहुंच रहें है।