बीना: ग्राम गोदना: शिलार नदी की पुलिया डूबी, रास्ता बंद, एसडीआरएफ ने लोगों को सुरक्षित निकाला
Bina, Sagar | Jul 29, 2025 क्षेत्र में कई दिनों से बारिश हो रही है। जिसकी वजह से नदी नाले पूरी तरह से उफान पर है। वही ग्राम गोदना में शीलार नदी की पुलिया डूबने से गड़ा पडरिया जाने वाला रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया। जहां पर पुल बनाने को लेकर वर्षों से मांग की जा रही है। वही लगातार हो रही बारिश की वजह से रास्ता कई दिनों से बंद है।एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर लोगों को सुरक्षित निकाला।