कहरा: बनगांव: युवाओं की अनोखी पहल, मुफ्त पुस्तकालय बनाकर उठा रहे हैं लाभ
Kahara, Saharsa | Oct 23, 2025 सहरसा जिले के बनगांव में युवाओं ने एक प्रेरणादायक कदम उठाया है। स्थानीय युवा प्रकोष्ठ ने सनोखरी बंगला में निशुल्क पुस्तकालय का निर्माण कराया, जो गांव के बच्चों और युवाओं के लिए ज्ञान का नया द्वार खोल रहा है। दर्जनों युवा रोजाना यहां आकर किताबें पढ़ते हैं, परीक्षा की तैयारी करते हैं और नई-नई जानकारी हासिल करते हैं। सबसे खास बात पूरी सुविधा मुफ्त है