प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 के अंतर्गत मनाए जा रहे हैं जल ग्रहण महोत्सव के दौरान महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय रसगन में जल भूमि एवं भू संरक्षण विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिला कलेक्टर के PRO अतर सिंह ने गुरुवार सुबह 8 बजे बताया की प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और जल संरक्षण के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए।