कुडू: कुडू में अवैध बालू परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई, जिंगी ग्राम से ट्रैक्टर जब्त, खनन विभाग को भेजा प्रतिवेदन
लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। थाना प्रभारी अजीत कुमार के नेतृत्व में सशस्त्र बल के साथ शुक्रवार सुबह करीब 9:00 बजे छापामारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ग्राम जिंगी में एक नीले रंग का स्वराज ट्रैक्टर अवैध रूप से बालू लादकर ले जाते हुए पकड़ा गया।