लाडपुरा: संभाग में बेमौसम बारिश से किसानों की मुश्किलें बढ़ी, कटी हुई फसलों में भारी नुकसान, कोटा कृषि उपज मंडी आज बंद
Ladpura, Kota | Oct 28, 2025 कोटा संभाग में रविवार से जारी बेमौसम बारिश से किसानों की बढ़ी मुश्किलें बढ़ गयी है।बीते 24 घंटे में 40 मिमी बारिश दर्ज की गई है।मंगलवार को सुबह 9 बजे भी बारिश का दौर जारी है। वही किसानों की धान की कटी फसल भीगने से भारी नुकसान हो रहा है।जबकि सरसों व गेंहू की बुवाई प्रभावित हुई है। खेत पानी से भर गए है। ऐसे में अब इनको वापस बुवाई के लिए तैयार करना चुनोती है