धमदाहा: इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान कदाचार करने के आरोप में धमदाहा में एक छात्रा को केंद्र अधीक्षक ने किया निष्कासित
इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान कदाचार करने के आरोप में प्लस टू प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय के केन्द्र अधीक्षक ने एक छात्रा को निष्कासित कर दिया है। महंत मंगनी उच्च माध्यमिक विद्यालय अमारी धमदाहा की छात्रा महेलका परवीन रौल कोड 91037 एवं क्रमांक 24010040 उर्दू विषय की छात्रा को परीक्षा के दौरान कदाचार करते हुए पकड़े जाने पर केन्द्र अधीक्षक ने निष्कासित कर दिया।