ईद व रामनवमी को लेकर नौहट्टा थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील। नौहट्टा थाना परिसर में गुरुवार को दोपहर करीब 1 बजे ईद और रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों त्योहारों को आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।