उदवंत नगर: प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति उदवंतनगर द्वारा किसानों को सरकारी दर पर दिया जाएगा खाद
उदवंतनगर के किसानों के लिए अच्छी खबर है, प्राथमिक साख सहयोग समिति उदवंतनगर में सरकारी दर पर किसानों को खाद दिया जाएगा। यूरिया खाद एक ट्रेक्टर आ गया। किसानों को बाजार से महंगे दाम पर मिलने वाले खाद से कुछ हद तक राहत मिलेगा। क्योकि इस समय धान रोपनी का कार्य चल रहा है। किसानों को खाद की अति आवश्यकता होती है। खाद आने से किसान अब राहत महसूस करेंगे।