बुंडू: ग्राम कडरूडीह के आसपास के वन क्षेत्र में 5 एकड़ में लगी अफीम की खेती नष्ट, एक व्यक्ति गिरफ्तार
Bundu, Ranchi | Jan 13, 2025 दशमफाॅल थाना अंतर्गत क्षेत्र में अफीम की खेती किए जाने की प्राप्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम कडरूडीह के आस-पास के वन क्षेत्र में लगे करीब 5 एकड़ अवैध अफीम की खेती को विनष्ट किया गया तथा एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया एवं अन्य 04 की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।