आरा: पूजा करने जा रही बुजुर्ग महिला बाइक से गिरकर हुई जख्मी,घटना नवादा बेन के समीप हुई
Arrah, Bhojpur | Apr 24, 2024 उदवंतनगर थाना क्षेत्र के नवादा बेन गांव की समीप बेटे के साथ पूजा करने जा रही बुजुर्ग महिला बाइक से गिरकर हुई जख्मी। इलाज के लिए जख्मी महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी महिला की पहचान नवादा बेन गांव निवासी बुटन महतो की 60 वर्षीय पत्नी लाल मुनी देवी है। जिनका इलाज आरा के सदर अस्पताल में फिलहाल चल रहा है।