आरा: श्रीनगर के समीप दो बाइक के सीधी भिंड़त में ट्रैक्टर मैकेनिक की हुई मौत,सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
Arrah, Bhojpur | Apr 24, 2024 आयर थाना क्षेत्र के श्रीनगर के समीप दो बाइक के सीधी भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत। मृतक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के टिकटी गांव निवासी जवाहर राम के पुत्र मुकेश कुमार बताए गए है। जो कि पेशे से ट्रैक्टर मैकेनिक थे हर दिन की तरह ट्रैक्टर शो रूम में काम करने जा रहे थे तब ही श्रीनगर के समीप दो बाइक की टक्कर हो गई और मेकैनिक की मौत हो गई।