सिहोरा: मनसकरा स्थित मुरम खदान में डूबने से युवक की मौत
सिहोरा थाना क्षेत्र के मनसकरा स्थित मुरुम खदान में युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर बुधवार सुबह 9:00 बजे पहुंची पुलिस ने युवक के शव को बाहर निकालकर मर्ग कायम करते हुए पीएम के लिए भिजवाया है। हासिल जानकारी के मुताबिक शिवा कुचबंधिया पिता खडकू कुचबंधिया उम्र 27 निवासी मनसकरा मंगलवार रात 10:00बजे घर से निकला था।