रहुई थाना क्षेत्र के खिरौना गांव में शुक्रवार को बदमाश ने दो युवकों को चाकू मारकर गंभीर रूप से ज़ख्मी कर दिया। ज़ख्मी युवक की पहचान खिरौना गांव निवासी रामजतन पांडेय के पुत्र पवन पांडेय व दीनानाथ पांडेय के पुत्र चंदन कुमार के रूप में की गई है। दोनों जख्मियों को इलाज के लिए परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहुई में भर्ती कराया जहां इलाज किया गया।