मेड़ता: खाखड़की गांव में एक ज्वेलर्स की दुकान में हुई चोरी ,दुकान से 2 लाख के गहने, 26 ग्राम सोना और 60 हजार नकद हुए चोरी
Merta, Nagaur | May 4, 2024 मेड़ता सिटी के खाखड़की गांव में एक ज्वेलर्स की दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। ज्वेलर ने थाने में रिपोर्ट दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की।ज्वेलर दिलीप सोनी ने बताया कि उसकी खाखड़की गांव में श्याम ज्वेलर्स नाम से दुकान है। चोर दुकान के ताले तोड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दे गए।