बहराइच: सबलापुर - रायपुर के बीच सड़क किनारे मिला युवक का शव, सड़क हादसे में युवक की हुई मौत
जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत सबलापुर - रायपुर के बीच में सड़क किनारे एक युवक का शव मिला था। जिसकी सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वही शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई है। परिजनों ने बताया की सड़क हादसे में मौत हुई है।