सुसनेर: नप आगजनी घटना: जांच में TI और CMO, नगर में चर्चा, क्या यह ई-रिक्शा खरीद घोटाले के सबूत मिटाने की साजिश है?
नप में बीती रात हुई आगजनी की घटना अब सवालों के घेरे में है। शनिवार सुबह 10 बजे TI अक्षय सिंह बैस मौके पर पहुंचे और CMO ओपी नागर की मौजूदगी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और लंबी चर्चा की। शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है कि कहीं यह आग 'ई-रिक्शा खरीदी घोटाले' से जुड़ी फाइलों को राख करने की कोई सोची-समझी साजिश तो नहीं थी? हालांकि, CMO नागर ने इनकार किया है।