कुर्था थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव में शुक्रवार रात चोरों ने बंद घर से 3.50 लाख के गहने, 18 विक्टोरिया सिक्के, पीतल के बर्तन व 5 हजार नकद उड़ा लिए। शनिवार की सुबह चंद्र विजय कुमार ने देखा कि घर का पिछला दरवाजा आंशिक रूप से खुला था, जबकि मुख्य दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। अंदर प्रवेश करने पर पूरा घर अस्त-व्यस्त मिला और सभी कीमती सामान गायब था।