तारुन विकासखंड की चरावा ग्राम पंचायत में सोमवार दोपहर 3:00 बजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के निर्देशन में विराट हिंदू महासम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में सनातन समाज को एकजुट रहने और सशक्त राष्ट्र निर्माण का संकल्प दिलाया गया। वक्ताओं ने सामाजिक समरसता, संस्कृति और रामराज्य की अवधारणा पर प्रकाश डाला।