राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विदाई समारोह का आयोजन स्थानीय विद्यालय परिसर में किया गया। इस अवसर पर कक्षा 11 के विद्यार्थियों द्वारा कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय की प्रधानाचार्य हुकमचंद लववंशी रहे। सभी ने विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की कामना की।