शनिवार की सुबह होते ही पूरा चाईबासा शहर घने कोहरे में डूबा नजर आया। धुंध इतनी अधिक थी कि सामने से कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। अत्यधिक कोहरे के कारण सुबह से ही जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित रहा। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया गया है। यही स्थिति सारंडा के आसपास के क्षेत्र की भी रही।