तिरोड़ी तहसील क्षेत्र के ग्राम हथोड़ा में सड़क हादसा हुआ है। शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे के आस-पास यह हादसा हुआ है। घायल शख्स को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल कटंगी में लाकर भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी अनुसार गुड़रूघाट निवासी धुव्रसिंह दशहरे सड़क हादसे का शिकार हुआ है। धुव्रसिंह नशे की हालत में थे जिस कारण हादसा कैसे हुआ इसकी पुष्ठि नहीं हो पाई।