सरीला तहसील के जलालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलगांव में अपने साथियों के साथ नदी में नहाने के लिए गये एक बालक के नदी में डूबने का मामला सामने आया है। बालक के डूबने की घटना की जानकारी लगते ही गांव में हड़कंप मच गया तथा घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से बच्चे को खोजने का प्रयास किया जा रहा है।