जगाधरी: लक्ष्मी नगर में घर के ऊपर कपड़ों की दुकान में लगी आग, फायर कर्मचारियों ने पाया काबू
मलिक ने बताया कि उसकी दुकान में आग लगने के कारण दुकान में रखा 15 लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया है। जिससे उसका भारी नुकसान हुआ है। नौकरानी जब सफाई करने गई तब उसने देखा दुकान में आग लगी हुई थी। फायर कर्मचारी ने कड़ी मुशकत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची जांच में जुटी।