बखरी: बखरी व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, कई मामलों का हुआ निपटारा
नावकोठी बखरी व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। उभयपक्षों के सहमति से इसमें फर्स्ट क्लास मजिस्ट्रेट कोर्ट के 14 और सीजेएम कोर्ट के 25 तथा अनुमंडल दंडाधिकारी कोर्ट के 37 मामले को निष्पादित किया गया।