रहुई: भागन बिगहा पुलिस ने दो मंजिला बोरिंग के कमरे से 143 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की
Rahui, Nalanda | Jan 5, 2026 भागन बिगहा ओपी क्षेत्र से महज कुछ ही मीटर की दूरी पर भागन बिगहा बाजार स्थित एक दो मंजिला बोरिंग पर से सोमवार को सुबह 9 बजे पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में कुल 143 बोतल जिसका कुल मात्रा 90 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई है। ओपी क्षेत्र के कुछ ही दूरी पर से शराब की बरामदगी होने से स्थानीय पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं