जतारा। ग्राम पंचायत करमौरा में अज्ञात कारणों से खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कई खेत इसकी चपेट में आ गए। आग लगने से किसान सुंदरलाल यादव की लगभग 3 एकड़ और किशोरी यादव की करीब 1 एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई।