अनूपगढ़ में डाडा पम्माराम का मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में कई आकर्षक झूले भी लगे हुए हैं। फरीदाबाद में झुले से हुए गम्भीर हादसे के बाद प्रशासन गम्भीर हो गया है। आज सोमवार शाम 7:30 बजे एसडीएम सुरेश राव ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से कई झूलों को बंद कर दिया गया है और झूला संचालकों को झूले की फिटनेस चेक करवाने के लिए भी पाबंद किया गया है।