रोहतास: करमा हेल्थ वेलनेश सेंटर पर टीकाकरण अभियान की शुरुआत, तीन दिनों तक चलेगा टीकाकरण अभियान
Rohtas, Rohtas | Sep 16, 2024 रोहतास प्रखंड क्षेत्र के तुंबा पंचायत अंतर्गत करमा हेल्थ वेलनेस सेंटर पर रोहतास सिविल सर्जन अशोक कुमार की अगुवाई में टीकाकरण की शुरुआत की गई । तथा वर्चुअल मीटिंग के दौरान बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे की लाइव टेलीकास्ट देखा गया। इस दौरान सिविल सर्जन ने हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर बच्चों को दवा पिलाकर कार्यक्रम का शुरूआत किया।