शासकीय विद्यालयों के शिक्षकों ने अपनी प्रमुख लंबित मांगों को लेकर मंगलवार को नायब तहसीलदार जिनेंद्र कुमार निगम को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने कहा कि उनकी जायज मांगों पर लंबे समय से ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिससे उनमें असंतोष बढ़ता जा रहा है।