चायल: रेही गांव में कथा कार्यक्रम के दौरान पथराव, परिजनों को जान से मारने की धमकी दी गई, थाने में की गई शिकायत
कौशाम्बी।पिपरी थाना क्षेत्र के ग्राम रेही में कथा कार्यक्रम के दौरान दबंगों द्वारा पथराव और मारपीट की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता गुडिया देवी पत्नी बलराज, भूतपूर्व सैनिक, निवासी ग्राम रेही ने बताया कि वह मूल रूप से उसी गांव की निवासी हैं। बुधवार सुबह दस बजे थाने में शिकायत! पीड़ित महिला ने लगाया आरोप पुलिस जांच में जुटी!