कौशाम्बी। एसआईआर के तहत वोटर लिस्ट तैयार किए जाने के दौरान बड़े पैमाने पर फार्म-7 भरकर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के नाम काटे जाने के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चायल तहसील में शनिवार तीन बजे प्रदर्शन किया। इस दौरान सपाइयों ने नारेबाजी करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की।