कोल: चेंकिंग के दौरान पुलिस ने 3 शातिर चोरों को थाना बन्नादेवी क्षेत्र से किया गिरफ्तार, कब्जे से रुपये व स्कूटी की बरामद
Koil, Aligarh | Jun 14, 2024 थाना बन्नादेवी पुलिस टीम के द्वारा चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र से तीन शातिर अभियुक्त सोहेल खान पुत्र मुजफ्फर अली, पंकज ठाकुर पुत्र पप्पन ठाकुर व अभिषेक शर्मा पुत्र गोपाल शर्मा को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी पंकज मिश्रा के द्वारा बताया गया पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से बरामदशुदा माल मशरूका ₹ 5,500 व स्कूटी बरामद की है। शुक्रवार को जेल भेजा गया।