उन्नाव। राजकीय इंटर कॉलेज उन्नाव में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 45वीं जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह सत्र 2025-26 का भव्य आयोजन जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जनपद भर से आए छात्र-छात्राओं ने खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया।