DDU जक्शन से RPF के जवानों ने स्टेशन से कुल 6 नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू किया वही जवानों ने एक तस्कर को अरेस्ट किय, जो बच्चों को बाल मजदूरी करवाने के लिए ले जा रहा था।RPF की टीम ने सभी नाबालिग बच्चों को आगे की कार्रवाई के लिए चाइल्ड हेल्प डेस्क को सुपुर्द कर दिया। तस्कर को मुगलसराय पुलिस के हवाले कर दिया गया। RPF ने उक्त जानकारी मंगलवार रात्रि 11 बजे दिया।