रामपुर: मोह. पहाड़ी गेट के पास तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार युवक ने साइकिल सवार किशोर को मारी टक्कर, किशोर घायल
Rampur, Rampur | Oct 28, 2024 मोहल्ला पहाड़ी गेट के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने एक साइकिल स्वर किशोर को टक्कर मार दी,जिससे किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किशोर को उनके पिता जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने किशोर के हाथ पर प्लास्टर किया है किशोर का हाथ टूट गया है। घटना सोमवार शाम 5:00 बजे की बताई जा रही है । घटना के बाद घटना स्थल से बाइक सवार युवक फरार हो गया।